सीकर रोड स्थित आपनो राजस्थान रिजॉर्ट में आयोजित स्टेट लेवल ब्यूटी पेजेंट ‘क्वीन ऑफ राजस्थान 2025 सीजन 4’ का ग्रैंड फिनाले सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
शहर में सीकर रोड स्थित आपनो राजस्थान रिजॉर्ट में आयोजित स्टेट लेवल ब्यूटी पेजेंट ‘क्वीन ऑफ राजस्थान 2025 सीजन 4’ का ग्रैंड फिनाले सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कल्याण एंड संस प्रोडक्शन हाउस की ओर से आयोजित इस भव्य आयोजन में प्रदेशभर से चुनी गईं टॉप 30 फाइन
इस सीजन की मिस कैटेगरी में पलक मिश्रा को विनर का ताज पहनाया गया, जबकि साक्षी सैनी फर्स्ट रनरअप, ऊर्जा पटेल सेकेंड रनरअप और पिया मालन थर्ड रनरअप रहीं।

सीजन की मिस कैटेगरी में पलक मिश्रा को विनर का ताज पहनाया गया।
वहीं मिसेज कैटेगरी में शालिनी शर्मा को विनर घोषित किया गया, नम्रता शर्मा फर्स्ट रनरअप और मोहिनी आर भारती थर्ड रनरअप रहीं।
फैशन, टैलेंट और ग्लैमर का संगम
फिनाले में प्रतिभागियों ने तीन अलग-अलग फैशन सीक्वेंस में रैंप वॉक किया, जहां उन्होंने डिजाइनर कलेक्शन के साथ अपने कॉन्फिडेंस और टैलेंट का प्रदर्शन किया। इस मौके पर फैशन डिजाइनर्स संजय शर्मा, योगेश कुमार, नीवारा एकेडमी और सुनीता जैस्वानी ने अपने विशेष डिजाइनों के जरिए इवेंट को ग्लैमरस बनाया।

मिसेज कैटेगरी में शालिनी शर्मा को विनर घोषित किया गया।
इवेंट में 13 टॉप मेकअप आर्टिस्ट्स ने मॉडल्स को खास लुक दिया, जिनमें धारवी सैनी, ईशा गुप्ता, प्रगति शर्मा, सृष्टि झंगड़ा, सुनील शर्मा, त्रिप्ती डागा, चिंकी कुमावत, प्रिया सैनी, खुशबू शर्मा, अंजलि चौधरी, टीना जांगिड़ और राधिका शामिल रहीं। सुपरमॉडल एवं एक्ट्रेस पीहू सिंह शो स्टॉपर रहीं, जबकि शो का संचालन लोकप्रिय आरजे राहुल ने किया। फोटोग्राफी की जिम्मेदारी अनिल सिंह ने संभाली और अविनाश गोयल क्राउन पार्टनर रहे।

मिसेज कैटेगरी में नम्रता शर्मा फर्स्ट रनरअप और मोहिनी आर भारती थर्ड रनरअप रहीं।
इवेंट में दिव्यांशा शर्मा और अनीता यादव ने जज की भूमिका निभाई, जबकि विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे डीके सिंह, जो एक फिटनेस कोच और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। कार्यक्रम में सुरेश चौधरी, प्रमोद गोयल, राजीव शर्मा, गौरव गुर्जर, अजय सिंह, अशोक बडगुजर और डॉ. खुशबू मंडलोई जैसे विशिष्ट अतिथियों ने भी शिरकत की।

आयोजक मोनू वर्मा ने बताया कि यह पेजेंट न केवल कॉलेज स्टूडेंट्स बल्कि प्रोफेशनल मॉडल्स के लिए भी एक बड़ा मंच बनकर सामने आया है।
आयोजक मोनू वर्मा ने बताया कि यह पेजेंट न केवल कॉलेज स्टूडेंट्स बल्कि प्रोफेशनल मॉडल्स के लिए भी एक बड़ा मंच बनकर सामने आया है। इस तरह के आयोजनों से युवाओं को आत्मविश्वास और करियर के नए अवसर मिलते हैं।

आयोजन में प्रदेशभर से चुनी गईं टॉप 30 फाइनलिस्ट मॉडल्स ने रैंप पर जलवे बिखेरे और खिताब के लिए मुकाबला किया।

रैम्प पर चला कॉन्फिडेंस और प्रजेंटेशन का जादू।

मिस और मिसेज मॉडल्स की हर एक चाल पर मिली तालियों की गूंज।

मॉडल्स का रैम्पवॉक बना मिसाल, प्रजेंटेशन में दिखा परफेक्शन का कमाल।

स्टाइल, एलिगेंस और आत्मविश्वास ,मॉडल्स ने रैम्प पर बिखेरा अपना बेस्ट वर्जन।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments