![]()
जयपुर के प्रियुष न्यूरो एंड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में सर्वाइकल डिस्क रिप्लेसमेंट (सीडीआर) तकनीक पर एक्सपर्ट टॉक का आयोजन किया गया।
जयपुर के प्रियुष न्यूरो एंड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में सर्वाइकल डिस्क रिप्लेसमेंट (सीडीआर) तकनीक पर एक्सपर्ट टॉक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीनियर न्यूरो सर्जन डॉ. योगेश गुप्ता ने इस आधुनिक तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि पारंपरिक सर्जरी में सर्वाइकल डिस्क निकालने के बाद उसकी जगह गुटका डालकर स्क्रू से कस दिया जाता था। इससे दोनों हड्डियां आपस में जुड़ जाती हैं और डिस्क के फिर से बाहर निकलने की संभावना नहीं रहती है।
उन्होंने कहा- पारंपरिक तकनीक की एक बड़ी कमी यह थी कि जहां गुटका डाला जाता है, वहां का मूवमेंट समाप्त हो जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए अब लेटेस्ट तकनीक में गुटके के स्थान पर आर्टिफिशियल डिस्क का उपयोग किया जाता है।
आर्टिफिशियल डिस्क का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इससे उस स्थान का मूवमेंट बना रहता है। साथ ही आसपास के हिस्सों पर अनावश्यक प्रभाव नहीं पड़ता है। डॉ. गुप्ता ने इसे एक महत्वपूर्ण सर्जिकल नवाचार बताया, जिससे गंभीर मरीजों की समस्याओं का लंबे समय तक निदान संभव है।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. गुप्ता ने स्लाइड प्रेजेंटेशन के माध्यम से इस तकनीक से की गई सफल सर्जरी की जानकारी भी साझा की। उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ के सवालों का समाधान भी प्रस्तुत किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments