![]()
एसीबी टीम ने चौरासी थाने के एएसआई जीवनलाल को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जिले की एसीबी टीम ने चौरासी थाने के एएसआई को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी एएसआई ने झगड़े के एक प्रकरण में परिवादी के भतीजे और एक अन्य व्यक्ति को छोड़ने के बदले रिश्वत मांगी थी।
डूंगरपुर एसीबी चौकी के सीआई राजेन्द्र सिंह ने बताया कि 26 जुलाई को एक परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसके भाई और भतीजे को पुलिस थाना चौरासी के एएसआई जीवनलाल ने थाने में बंद कर दिया था।
परिवादी जब थाने पहुंचा और एएसआई से पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि चार माह पहले लाबासादोड गांव में हुए एक झगड़े के प्रकरण में उन्हें बंद किया गया है। परिवादी के अनुरोध पर एएसआई ने उसके भाई को छोड़ दिया।
लेकिन जब परिवादी ने अपने भतीजे और एक अन्य व्यक्ति को भी छोड़ने का आग्रह किया, तो एएसआई ने 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। इसके बाद एसीबी ने 26 जुलाई को ही रिश्वत मांग का सत्यापन करवाया।
सत्यापन के दौरान पता चला कि एएसआई ने परिवादी से पहले ही 3 हजार रुपए ले लिए थे। इसके बाद एसीबी ने ट्रैप लगाकर आरोपी एएसआई को थाने में परिवादी से 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल एसीबी की कार्रवाई जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments