![]()
प्रतापगढ़ पुलिस ने धरियावद में हुई नकबजनी की घटना का 48 घटों के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के माल्दा जिले के निवासी अकबर शेख (26) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया-आरोपी ने कस्बा धरियावद में कई जगहों पर चोरी की वारदातें की थीं। इनमें श्वेतांबर जैन मंदिर, रघुनाथजी मंदिर, महादेवजी मंदिर, पीर बादशाह हजरत दरगाह और एक किराना दुकान शामिल हैं।
घटना 26-27 जुलाई की रात को हुई थी। इसे लेकर हिमांशु मेहता ने 27 जुलाई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि अज्ञात चोरों ने श्वेतांबर जैन मंदिर का ताला तोड़कर दान पात्र से चढ़ावा राशि चुरा ली है।
इसी रात रघुनाथजी मंदिर, राहुल सरिया की किराना दुकान, प्रतापगढ़ रोड पर स्थित दरगाह और गदवास रोड पर साडेश्वर महादेव मंदिर के ताले भी तोड़े गए थे। चोरों ने दान पात्र की राशि और दो-तीन किलो घी चुराया था।
पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम बनाई। टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। मुखबिरों की मदद से 29 जुलाई को आरोपी अकबर शेख को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने सभी जगहों पर चोरी करना स्वीकार किया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments