![]()
फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
बालोतरा जिले की जसोल और डीएसटी टीम ने पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 27 किलो 530 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त जब्त किए है। वहीं आरोपी पुलिस की भनक लगने पर भाग गया। टीमों ने आरोपी के घर पर दबिश दी थी। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि जसोल थाना इलाके के सिमालिया गांव में अवैध डोडा-पोस्त कारोबार हो रहा है। जसोल थानाधिकारी चंद्र सिंह और बालोतरा डीएसटी टीम ने संयुक्त में दबिश दी गई। टीम ने दिनेश पुत्र धुंकाराम के घर पर दबिश देकर तलाशी ली गई। इस दौरान घर से 27 किलो 530 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद किए गए। पुलिस की भनक लगने पर टीम के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से भाग गया।
जसोल थानाधिकारी चंद्र सिंह ने बताया-आरोपी दिनेश के खिलाफ जसोल थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिशें दे रही है। कार्रवाई में बालोतरा डीएसटी हैड कांस्टेबल मांगूसिंह, कांस्टेबल उदयसिंह, धर्मेन्द्र सिंह, नगाराम, भारूराम, मुकेश और जसोल थाने के कांस्टैबल चंन्द्रपालसिंह, महावीरसिंह, ओमप्रकाश शामिल रहे।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments