☜ Click Here to Star Rating


बाड़मेर जिले के सेड़वा उपखंड में बीते 24 घंटों में हुई भारी बारिश के चलते सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल पांधी का निर्वाण की चार दीवारी भरभराकर गिर गई। गनीमत यह रही कि आज स्कूल की छुट्‌टी थी। इस वजह से बड़ा हादसा टल गया। दीवार की ऊंचाई करीब 15 फीट थी। टीचर

.

टीचर ने बताया- सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल की दो बिल्डिंग है। एक पुरानी बिल्डिंग है। जिसमें 8 वीं तक क्लास चलती है। वहीं नई बिल्डिंग 9 से 12वीं क्लास तक चलती है। नई बिल्डिंग की चार दीवारी की हुई है। जिसका निर्माण कार्य करीब दो साल पहले हुआ था। लेकिन बीते दो दिनों से चल रही बारिश के चलते दीवार रविवार को 12 बजे भरभराकर गिर गई। आज स्कूल की छुट्‌टी होने के कारण बच्चे नहीं आए। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

स्कूल के अंदर और बाहर भरा पानी।

स्कूल के अंदर और बाहर भरा पानी।

बारिश से लबालब स्कूल परिसर

पीईईओ सीताराम ने बताया- बारिश की वजह से स्कूल परिसर के अंदर और बाहर दो से तीन फीट तक पानी भर गया। पानी का बहाव ज्यादा होने के कारण 15 फीट ऊंची दीवार भरभराकर गिर गई। वहीं शेष बची दीवार भी अब क्षतिग्रस्त हो रखी है। कभी भी गिर सकती है। उच्चाधिकारियों को इस संबंंध में सूचना दे दी है।

स्कूल के आगे क्षतिग्रस्त टंकी

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल गेट के पास जलदाय विभाग की पानी की टंकी है। जो जर्जर हालात में है। वो कभी भी गिर सकती है। इससे बच्चे चपेट में आने की आशंका लगी रहती है। इसको लेकर शिक्षा विभाग और प्रशासन को कई बार बता दिया गया। लेकिन जर्जर टंका को अभी तक हटाया नहीं गया है।

स्कूल के पास बरसाती पानी का बहाव तेज होने के कारण गिरी दीवार।

स्कूल के पास बरसाती पानी का बहाव तेज होने के कारण गिरी दीवार।

550 बच्चे है अध्ययनरत

स्कूल के अंदर 550 बच्चे अध्ययनरत है। वहीं स्कूल का निर्माण जलभराव वाली जगह पर हुआ है। इस वजह से बारिश के समय में पानी इकट्‌ठा होता है। वही पुरानी बिल्डिंग के दो कमरे में जर्जर है। इसको लेकर शिक्षा विभाग को सूचना दे दी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading