☜ Click Here to Star Rating


अजमेर जिले के बोराज गांव में लेपर्ड ने एक गाय के बछड़े पर हमला कर दिया। हमले में बछड़े की मौत हो गई। लेपर्ड ने घर के पीछे बाड़े में घुसकर हमला किया था।

.

परिवार के लोग जब सुबह उठे तो गाय का बछड़ा मृत अवस्था में मिला। गांव में अब दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।

गांव में अब दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।

गांव में अब दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीण गामा रावत ने बताया कि रविवार रात बोराज गांव में लेपर्ड एक घर के पीछे बाड़े में घुस गया था। लेपर्ड ने वहां पर बकरी और गाय के बछड़े पर हमला कर दिया। हमले में गाय का बछड़ा मर गया। आवाज सुनकर एक ग्रामीण उठ गया और उसने देखा कि लेपर्ड गाय के बछड़े को खा रहा था। ग्रामीणों की आवाज सुनकर लेपर्ड वहां से भाग गया।

ग्रामीण ने बताया कि बकरी के शरीर पर भी लेपर्ड के हमले के निशान मिले हैं। हमले से पहले भी ग्रामीणों को लेपर्ड के दहाड़ने की आवाज सुनाई दी थी। पूर्व में भी गांव में लेपर्ड दिखाई दिया था।

इस मामले में वन विभाग को सूचना दी गई है। वन विभाग से मामले में पिंजरा लगाकर पकड़ने की मांग की गई है। लेपर्ड ने लाखन सिंह पुत्र मोहन सिंह के जानवरों पर हमला किया था।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading