☜ Click Here to Star Rating



शहरी क्षेत्रों की जन समस्याओं का बेहतर ढंग से समाधान उनके वार्ड में ही करने के उद्देश्य से 17 सितंबर से शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जैसलमेर जिले के समस्त वार्डों में भी ये शिविर आयोजित होंगे। पहले ये शिविर 15 सितम्बर से आय

.

कमिश्नर लजपाल सिंह ने बताया- शहर में लोगों की कठनाईयों के निवारण एवं नागरिकों को विभिन्न सेवाएं प्रदान करने एवं जन समस्याओं की दृष्टि से नगरपरिषद की देखरेख में ’’शहरी सेवा शिविर-2025 ’’ 15 सितम्बर, के स्थान पर अब दिनांक 17 सितम्बर बुधवार से प्रारम्भ किए जा रहे है।

अधिकारी किए नियुक्त

शिविर के लिए नगरपरिषद जैसलमेर के अधिशाषी अभियंता (XEN) श्रीकान्त जांगिड़ को शहरी क्षेत्र में आयोजित होने वाले इन समस्त शिविरों के सफल संचालन के लिए नोडल अधिकारी एवं सहायक अभियंता हंसराज को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। लजपाल सिंह ने बताया- इन शिविरों के लिए बेहतर एवं सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर नगरपरिषद द्वारा नियुक्त किए गए ये सभी अधिकारी व कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी एवं गंभीरतापूर्वक से कार्यों को करवाए जाने को लेकर आश्वस्त करेंगे।

वार्ड नंबर 19-20 से होगा आगाज नगरपरिषद कमिश्नर लजपाल सिंह सोढ़ा ने बताया- शहरी सेवा शिविरों के आयोजन के लिए निर्धारित शिविर कार्यक्रमानुसार 17 सितम्बर को वार्ड संख्या 19 व 20 के लिए नगरपरिषद जैसलमेर में ’’शहरी सेवा शिविर-2025 ’’का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 18 सितम्बर को वार्ड संख्या 1 व 2 के लिए कलाकार भवन में, 19 सितम्बर को वार्ड संख्या 4 व 5 के लिए माली समाज भवन में, 23 सितम्बर को वार्ड संख्या 3 एवं 18 के लिए हजूरी सेवा सदन में शिविर आयोजन का कार्यक्रम निर्धारित है।

वार्ड 8, 9 एवं 10 के लिए मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्र मलका प्रौल में लगेगा शिविर आयुक्त ने बताया कि इसी कड़ी में 24 सितम्बर को वार्ड संख्या 8,9 एवं 10 के लिए मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्र मलका प्रौल में, 25 सितम्बर को वार्ड संख्या 6 व 7 के लिए आर.पी.कॉलोनी सामुदायिक भवन में, 26 सितम्बर को वार्ड संख्या 11 एवं 12 के लिए कलाकार भवन में शिविर का आयोजन रखा गया है। इसी तरह से 29 सितम्बर को वार्ड संख्या 13 व 14 के लिए परशुराम चौक पटवा हवेली के पास और आगामी 1 अक्टूबर को वार्ड संख्या 15 व 25 के लिए एवं 3 अक्टूबर को वार्ड संख्या 16 व 17 के लिए किले के अखे प्रोल के अन्दर चौक में शिविर लगाए जाएगें।

वार्ड 21 एवं 22 के लिए तोताराम की ढाणी में लगेगा शिविर शहरी सेवा शिविर आयोजन के तहत 4 अक्टूबर को वार्ड संख्या 21 एवं 22 के लिए तोताराम की ढाणी सामुदायिक भवन में, 6 अक्टूबर को वार्ड संख्या 23 एवं 24 के लिए वार्ड नं. 24 स्थित बिसानी समाज भवन में शिविर होगा। इसी क्रम में 7 अक्टूबर को वार्ड संख्या 26 व 27 के लिए परशुराम चौक पटवा हवेली में तथा 8 अक्टूबर को वार्ड संख्या 28 व 29 के लिए अम्बेडकर कॉलोनी स्थित अम्बेडकर भवन में, 9 अक्टूबर को वार्ड संख्या 30 व 31 के लिए छप्पर पाड़ा सभाभवन में शिविर आयोजन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

वार्ड संख्या 32 व 33 के लिए सभाभवन गांधी कॉलोनी में लगेगा शिविर 10 अक्टूबर को वार्ड संख्या 32 व 33 के लिए सभाभवन गांधी कॉलोनी में, 13 अक्टूबर को वार्ड संख्या 34 एवं 35 के लिए किशनघाट प्रोल के पास स्थित हजूरी समाज भवन में शिविर लगाए जाएगें। इसी कड़ी में 14 अक्टूबर को वार्ड संख्या 36,37 के लिए सुथार पाड़ा स्थित विश्वकर्मा भवन में, 15 अक्टूबर को वार्ड संख्या 38 व 39 के लिए मजदूर भवन में शिविर लगाये जाएगें। इसके साथ ही 16 अक्टूबर को वार्ड नम्बर 40,41 एवं 45 के लिए जगदम्बा मंदिर सभाभवन में और 17 अक्टूबर को वार्ड संख्या 42,43 एवं 44 के लिए ओड समाज मैरिज हॉल में शहरी सेवा शिविर आयोजन किया जाएगा।

नगरपरिषद कार्यालय सभागार में होगा निपटारा कैम्प कमिश्नर लजपाल सिंह ने बताया- 20 सितम्बर, 27 सितम्बर एवं 11 अक्टूबर को नगरपरिषद कार्यालय सभागार में निस्तारण कैम्प का आयोजन किया जाएगा। साथ ही संबंधित कैम्प प्रभारी को आदेशित किया गया हैं कि वे रोजाना कैम्पों की प्रगति रिपोर्ट इकट्ठी कर नोडल अधिकारी को उपलब्ध करवाएंगे। इन संपूर्ण कैम्पों के दौरान विभागीय सूचना व प्रगति रिपोर्ट का कार्य सुनील चौधरी, राजस्व शाखा द्वारा किया जाएगा। आयुक्त नगर परिषद लजपाल सिंह द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे इन शहरी सेवा शिविरों में अपनी जन समस्याओं के निराकरण कराने के लिए अधिकाधिक संख्या में पहुंच कर शिविरों का पूरा-पूरा लाभ उठाएं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading