![]()
फूल बाग में पूर्व मंत्री जितेंद्र सिंह व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित अन्य नेता।
झालावाड़ के सरकारी स्कूल के भवन के नीचे दबने से हुई बच्चों की मौत पर दिए गए मुआवजे को सरकार ने मजाक बना दिया। बीजेपी सरकार को शर्म आनी चाहिए। जनता सब देख रही है। इनकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को अलवर में
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सरिस्का में CTH के दायरे को बदलने के मामले में कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई में लताड़ लगाई है। कोर्ट ने कहा था कि यह सब जल्दबाजी में तय कर दिया। एक दिन में अलवर के स्तर पर CTH के फैसले ले लिए। उसके बाद स्टेट व नेशनल बोर्ड में तुरंत फैसल कर दिए। जिससे भ्रष्टाचार की बू आती है। हम देख रहे हैं माफिया ने केंद्र व राज्य सरकार को खरीद लिया है। यह बात सुप्रीम कोर्ट में आ चुकी है। कोर्ट की अगली पेशी में देखिए। CTH का पूरा मामला कैंसिल हो जाएगा।
पूर्व मंत्री ने कहा कि ये बुलेट ट्रेन तो लेकर नहीं आए। लेकिन इस मामले में बुलेट ट्रेन जैसी स्पीड से काम किया है।जनता सब जानती है किसके लिए काम हुआ है। तीन दिन में जिले, स्टेट व सेंटर की मंजूरी मिल सकती है क्या। पूर्व मंत्री जितेंद्र सिंह के साथ नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कांग्रेस के काफी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments