जयपुर कैटरिंग डीलर्स समिति की ओर से आयोजित 8वां कैटरर्स एक्सपो 2025 में कई प्रमुख हस्तियां शिरकत करेंगी।
जयपुर में कैटरिंग सेक्टर का तीन दिवसीय महत्वपूर्ण आयोजन 22 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। जयपुर कैटरिंग डीलर्स समिति की ओर से आयोजित 8वां कैटरर्स एक्सपो 2025 में कई प्रमुख हस्तियां शिरकत करेंगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद मदन राठौड़, राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी, जयपुर सांसद मंजू शर्मा और भाजपा के राजस्थान मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ मौजूद रहेंगे।

समिति अध्यक्ष मनोज सेवानी के अनुसार, यह एक्सपो राजस्थान के कैटरिंग सेक्टर के नवीनतम ट्रेंड्स को प्रदर्शित करेगा।
समिति अध्यक्ष मनोज सेवानी के अनुसार, यह एक्सपो राजस्थान के कैटरिंग सेक्टर के नवीनतम ट्रेंड्स को प्रदर्शित करेगा। इसमें देश-विदेश की कंपनियां भाग लेंगी। एक्सपो में कैटरिंग और होटल मैनेजमेंट से जुड़े आधुनिक उपकरण प्रदर्शित किए जाएंगे।
आयोजन में किचन इक्विपमेंट से लेकर कैटरिंग की सभी जरूरी वस्तुएं शामिल होंगी। यह एक्सपो कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाएगा। समिति ने मीडिया से इस आयोजन में शामिल होने और कैटरिंग सेक्टर में हो रहे बदलावों को जनता तक पहुंचाने की अपील की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments