पाली शहर के हेमावास बांध की रपट पर रविवार सुबह बहता पानी।
पाली में शुक्रवार-शनिवार को जमकर हुई बरसात से जिले के अधिकतर नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। कई गांवों का संपर्क टूट गया है। रविवार सुबह जवाई बांध के 3 गेट खुले रहे। रविवार सुबह हेमावास बांध भी ओवरफ्लो नजर आया। वहीं गणेश विसर्जन के समय बहे 2 युवकों का वीड
यहां करीब 1 फीट की चादर चल रही थी। जिसे देखने शहरवासी पहुंचे। जिले के तखतगढ़ के महावीर नगर कच्ची बस्ती में बरसाती घुसने से लोग परेशान नजर आए। रपट पर पानी बहने से पणिहारी से पाली शहर में आने वाली मुख्य सड़क और रोहट से जालोर जाने वाला मार्ग रविवार सुबह बंद रहा।
ऐसे में वाहन चालकों को दूसरा रास्ता लेना पड़ा। पिछले 24 घंटों की बात करे तो जिले में सबसे ज्यादा सुमेरपुर क्षेत्र में 109 MM बरसात हुई है। रविवार को पाली शहर सहित जिले भर में मौसम साफ रहा। बरसात भी थमी रही। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
तस्वीरों में देखें बारिश के बाद के हालात…

तस्वीर, शनिवार शाम 5 बजे की है। गणेश विसर्जन करते वक्त 2 युवक पानी में बह गए थे। अब तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

पाली के सुमेरपुर रोड बांडी नदी की रपट से बहते पानी को देखते पहुंचे शहरवासी।

पाली से पणिहारी की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क पर रपट पर पानी चलने के चलते बैरिकेट लगाकर रास्ता बंद किया गया।

पाली के इंद्रा कॉलोनी में नदी में डूबे दो युवकों की तलाश करती SDRF टीम।

पाली के हेमावास बांध की रपट पर बहते पानी को देखते हुए शहरवासी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments