![]()
पाली जिले के सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र के पालड़ी जोड़ में रविवार को आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए पाली विधायक भीमराज भाटी।
पाली विधायक भीमराज भाटी ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर तंज कसा। कहा- हमारे तेज-तरार्र नेता संयम लोढ़ा पूर्व मुख्यमंत्री के सलाहकार रहे। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने सलाहकारों की एक भी बात नहीं मानी। मान लेते तो आज हमें ये दिन नहीं देखना पड़ता।
भीमराज भाटी रविवार को जिले के सुमेरपुर उपखंड के पालड़ी जोड़ में एक निजी फॉर्म हाउस पर नव नियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान गहलोत के सलाहकार रहे संयम लोढ़ा, सुमेरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे हरिशंकर मेवाड़ा सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे।
बयान को कांग्रेस के भीतर चल रही अंतर्कलह और फैसलों को लेकर असंतोष के रूप में देखा जा रहा है। बैठक में आगामी चुनाव की रणनीति और संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments