पाली के बांगड़ स्कूल मैदान में बॉस्केटबॉल क्वाटर मैच खेले हुए खिलाड़ी।
राजस्थान राज्य अंतरजिला 10वीं सिविल सेवा बॉस्केटबॉल पुरुष एवं 9वीं सिविल सेवा वॉलीबॉल पुरुष प्रतियोगिता 2025-26 के तहत रविवार को पाली में क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। बॉस्केटबॉल के मैच बांगड़ स्कूल और वॉलीबॉल के मैच बांगड़ स्टेडियम में खेले गए।
ये रहे मैच के रिजल्ट
वॉलीबॉल सिविल क्वाटर फाइनल डीडवाना कुचामन वर्सेज सचिवालय के बीच मैच खेला गया। जिसमें डीडवाना कुचामन विजेता रही। पाली वर्सेज उदयपुर में उदयपुर विजेता, सीकर वर्सेज भीलवाड़ा मैच में भीलवाड़ा, ब्यावर वर्सेज चूरू में ब्यावर जिले की टीम विजय रही है।
बॉस्केटबॉल क्वाटर फाइनल मैचों में जैसलमेर वर्सेज पाली के बीच खेला गया। जिसमें पाली विजेता रहा। इसी प्रकार गंगानगर वर्सेज बीकानेर में बीकानेर, हनुमानगढ़ वर्सेज चूरू में खेले गए मैच में हनुमानगढ़ विजेता रहा। भीलवाड़ा वर्सेज बाड़मेर के बीच मैच में बाड़मेर विजय रहा।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उम्दा प्रदर्शन और रोमांचक मुकाबलों से खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल रहा। विजेता टीमें अब सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। समापन समारोह 15 सितम्बर को बांगड़ स्टेडियम में 12 बजे आयोजित होगा जिसमें जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहेंगे।

पाली के बांगड़ स्टेडियम में वॉलीबॉल मैच खेलते हुए खिलाड़ी।

पाली के बांगड़ स्कूल मैदान में बॉस्केटबॉल क्वाटर मैच खेले हुए खिलाड़ी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments