☜ Click Here to Star Rating



जोधपुर की बासनी थाना पुलिस ने 10 अगस्त को सांगरिया स्थित मोबाइल की दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोप आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए मोबाइल, चार्जर और नगदी भी बरामद की है।

.

बासनी थाना अधिकारी नितिन दवे ने बताया कि 11 अगस्त को अशोक खत्री ने रिपोर्ट देकर बताया था कि उनकी दुकान सालावास रोड संगरिया में है। 10 अगस्त की रात्रि को करीब 10:00 बजे वह दुकान बंद करके गए थे। 11 अगस्त को सुबह 10:00 बजे कर दुकान पर काम करने वाला हनुमान राम आया तो उसने देखा कि दुकान की छत को तोड़ टिन मोड़कर अज्ञात व्यक्ति अंदर घुसकर दुकान में रखे मोबाइल नगदी सहित अन्य सामान चुरा ले गए। आरोपी करीब ₹17000 नगद और 32 मोबाइल सहित अन्य चीज चुरा कर ले गए जो किसी सीसीटीवी में भी कैद हो गया।

सीसीटीवी से की पहचान

पुलिस को सीसीटीवी में दो लड़के मुंह पर कपड़ा बांधकर चोरी करते हुए दिखाई दिए। इस पर पुलिस ने आसपास के सभी प्रतिष्ठान, घरों, रास्तों के करीब डेढ़ सौ सीसीटीवी चेक किए और दो संदिग्धों की पहचान की।

जांच में सामने आया कि दोनों व्यक्ति 2 महीने पहले संगरिया क्षेत्र में मजदूरी करने के लिए आए थे और दुकान की रैकी कर चोरी के बाद जोधपुर छोड़कर भाग गए। इस पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो आगरा की तरफ जाने का पता चला। पुलिस की टीमों को यूपी और बिहार की तरफ रवाना किया गया तो आरोपियों को भनक लग गई और वह पुलिस को भ्रमित करने के लिए वापस जोधपुर रवाना हो गए जिनको बासनी रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया गया। आरोपियों के कब्जे से 24 एंड्राइड मोबाइल, 26 एडेप्टर, एक स्मार्ट वॉच ,4 ईयर बड्स और 18500 नगद बरामद किए गए हैं । बाकी माल की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। इनको किया गिरफ्तार आरोपी रामानंद चौहान और धुरी कुमार उर्फ चंदन दोनों बिहार के रहने वाले हैं जो करीब दे दो महीने पुलिस संगरिया स्थित फैक्ट्री में मजदूरी करने के लिए आए । आरोपियों ने मोबाइल उपकरण खरीदने के बहाने दिन में दुकान की रैकी की फिर उसके बाद उन्होंने रात को वारदात को अंजाम दिया । पुलिस आरोपियों से पूछताछ की कर रही है जिसमें और वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading