![]()
बिलाड़ा के बावड़ी कला स्कूल में पहली बार 69वीं जिला स्तरीय शतरंज एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हुआ। एसडीएम पूजा चौधरी ने खेल ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
एसडीएम पूजा चौधरी ने कहा कि शतरंज धैर्य, बुद्धिमत्ता और रणनीति का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि शतरंज खिलाड़ी को धैर्यवान और दूरदर्शी बनाती है।
विशिष्ट अतिथि मान सिंह राजपुरोहित ने कहा कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के खेल कौशल के साथ अनुशासन और आत्मविश्वास को मजबूत करेगी। उपनिदेशक हरिहर सिंह राजपुरोहित ने खिलाड़ियों को जीत-हार से सीख लेने की प्रेरणा दी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मनमोहन पुरोहित ने बताया कि फलोदी जिले के विभिन्न विद्यालयों से 120 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। बावड़ी कला विद्यालय की अंडर-19 टेबल टेनिस टीम ने फाइनल में प्रवेश किया है।
कार्यक्रम में छात्राओं ने संग्रहालय प्रदर्शनी, पुस्तक मेला, शिक्षण सहायक सामग्री प्रदर्शनी और विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई। इन कार्यक्रमों ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को उजागर किया ।
यह रहे उपस्थित
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ईश्वर सिंह (प्रधानाचार्य, मालियों का बास), सुशीला चौहान (प्रधानाचार्य, बिठड़ी), विक्रम देवीदास (प्रवर्तन अधिकारी, जोधपुर जिला) सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। व्याख्याता किशन सिंह, गौरी शंकर, वरिष्ठ अध्यापक राजूराम, मीडिया प्रभारी रमेश सिंह, शंकरलाल, अध्यापिका ज्योति शर्मा, सपना, बंशीराम, दानाराम, चैनसिंह, रविन्द्र कुमार, रामेश्वर मेघवाल, मोतीलाल सांखी सहित क्षेत्र के अनेक विद्यालयों के शारीरिक शिक्षक, खिलाड़ी और अभिभावक भी मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह का संचालन वरिष्ठ अध्यापक अरविन्द कुमार सुथार ने किया और कार्यक्रम को रोचक और प्रेरणादायक बनाए रखा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments