![]()
धौलपुर नगर परिषद आयुक्त अशोक कुमार शर्मा को सस्पेंड किया गया है।
स्वायत्त शासन विभाग ने धौलपुर नगर परिषद के आयुक्त अशोक कुमार शर्मा सहित पांच कार्मिकों को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा पकड़े गए रिश्वत मामले में की गई है।
एसीबी ने 11 सितंबर 2025 को नगर परिषद धौलपुर में कार्रवाई की। इसमें विभाग के पांच अधिकारी और कर्मचारियों को 3.10 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। एईएन समेत चार लोगों को भरतपुर कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
राजस्थान सिविल सेवा नियम-13 (1) के तहत आयुक्त को सस्पेंड किया गया है। इस दौरान काल में उनका मुख्यालय स्थानीय निकाय विभाग, जयपुर रहेगा। इस दौरान उन्हें नगर परिषद धौलपुर से नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।
एईएन, बाबू, कैशियर और ड्राइवर को भी किया सस्पेंड
रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ी गई नगर परिषद की एईएन प्रिया झा बाबू नीरज शर्मा, कैशियर भरत और ड्राइवर देवेंद्र को भी सस्पेंड किया गया है। सस्पेंड के आदेश स्वायत्त शासन विभाग द्वारा जारी किए गए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments