☜ Click Here to Star Rating


सीएम भजनलाल शर्मा ने आज जमाडोली में विशेष योग्यजन बहन सम्मान दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज मेरा एक साल के लिए रिन्यूअल हो गया हैं। उन्होने कहा कि आपने जो रक्षासूत्र मुझे बांधा है। उससे मैं एक साल के लिए निश्चिंत हो गया हूं।

.

आपने आज मुझे हर तरह का आशीर्वाद दिया हैं। हर भाई को जब उसकी बहन कलाई पर राखी बांधती है तो भाई कहता है कि मेरा एक साल के लिए रिन्यूअल हो गया हैं, रक्षा के लिए रिन्यूअल हो गया हैं।

बहन राखी बांधती है तो मन में प्रसन्नता का भाव होता हैं, वहीं प्रसन्नता आज मुझे हो रही हैं। सीएम आज जामडोली के सामाजिक न्याय संकुल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे।

आपका भाई आपके सम्मान के लिए प्रतिबद्ध सीएम ने कार्यक्रम में विशेष योग्यजन बहनों से राखी बंधवाई। उन्होंने सभी बहनों को रक्षाबंधन की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्यौहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है, जो आपसी स्नेह, विश्वास और संरक्षण की भावना को मजबूत करता है।

उन्होंने कहा कि आपका ये भाई आप सभी बहनों की सुरक्षा, सम्मान के साथ ही सभी को समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

सीएम से संवाद के दौरान विशेष योग्यजन तनु ने सीएम से कुरकुरे और समोसे की मांग की।

सीएम से संवाद के दौरान विशेष योग्यजन तनु ने सीएम से कुरकुरे और समोसे की मांग की।

सीएम से मांगे कुरकुरे, मिठाई विशेष योग्यजन बहनों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में आज सीएम ने औपचारिकताएं नहीं रखी। कार्यक्रम में कोई मंच नहीं बनाया गया। सीएम ने दिव्यांग बहनों के साथ बैठकर उनसे संवाद भी किया। इस दौरान तनु ने कुरकुरे, मिठाई, समोसा खाने की इच्छा व्यक्त की, वहीं पूजा ने घूमने की इच्छा जाहिर की। मुख्यमंत्री ने सभी बहनों की मासूम ख्वाहिशों को पूरा करने का भरोसा दिया।

कार्यक्रम में सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत भी मौजूद रहे। उन्होने कहा कि जामडोली में 200 करोड़ रुपए की लागत से स्वयंसिद्धा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का चरणबद्ध रूप से निर्माण किया जाएगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading