प्रतापगढ़ के ग्राम पंचायत पाल का जिला मुख्यालय से सीधा संपर्क एक सप्ताह से बाधित है। बारिश के बाद जाखम बांध के ओवरफ्लो होने से नदी की पुलिया पर 4 से 5 फीट पानी बह रहा है।
सरपंच संगीता मीणा के अनुसार यह समस्या हर वर्ष होती है। पुलिया छोटी होने के कारण बांध ओवरफ्लो होता है और इस दौरान कई दिन तक रास्ता बंद रहता है। ग्रामीणों को आपातकालीन स्थिति में धरियावद होकर प्रतापगढ़ जाना पड़ता है।
ग्रामीणों को हो रही परेशानी
गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों के मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने जाखम नदी की पुलिया का विस्तार करने की मांग की है। पंचायत के अंदरूनी रास्तों की स्थिति भी खराब है। कीचड़ और गड्ढों से भरे रास्तों पर चलना मुश्किल है।

जाखम बांध ओवरफ्लो होने से पाल पंचायत के मुख्य मार्ग की खस्ता हालत
2022-23 में नरेगा योजना के तहत पाल के सभी रास्तों के खरंजा निर्माण की स्वीकृति मिली थी। लेकिन प्रशासन ने ये काम समय पर पूरा नहीं कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि नेता केवल वोट लेने आते हैं। चुनाव के बाद कोई समस्याओं पर ध्यान नहीं देता। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से पाल आकर वास्तविक स्थिति का जायजा लेने की मांग की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments