![]()
जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर आई है। खेती-बाड़ी के इस महत्वपूर्ण सीजन में खाद की मांग को देखते हुए इफको कम्पनी की ओर से मंगलवार को जिले की 18 ग्राम सेवा सहकारी समितियों पर 540 मैट्रिक टन डीएपी खाद उपलब्ध कराई गई है। इससे किसानों के चेहरों पर खु
संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) जिला परिषद खैरथल, विजय सिंह ने जानकारी दी कि सोमवार को इफको कम्पनी की ओर से 18 सहकारी समितियों को प्रति समिति 600 कट्टे डीएपी प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार कुल 10,800 कट्टों की आवक जिले में हुई है। इन खादों का वितरण समितियों पर तेजी से किया जा रहा है ताकि किसान अपनी आवश्यकता अनुसार आसानी से खाद प्राप्त कर सकें।
जिन समितियों पर यह खाद पहुंची है उनमें जिलोता, माछरौली, उजोली, कोटकासिम, जाकोपुर, पुर, बघाना, इशरोदा, उलाहेड़ी, गोपीपुरा, ततारपुर, पलावा, मातोर, मुंडावर, सोडावास, जिंदोली, खैरथल व किशनगढ़बास शामिल हैं। यहाँ पर खाद की आपूर्ति शुरू होने के साथ ही किसानों की भीड़ उमड़ रही है।
संयुक्त निदेशक कृषि ने बताया कि शेष रही समितियों पर भी क्रमवार खाद भेजा जा रहा है। जिले के सभी किसानों को धीरे-धीरे खाद उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे खाद का अनावश्यक स्टॉक न करें। सरकार द्वारा मांग के अनुसार खाद की आपूर्ति लगातार सुनिश्चित की जा रही है, इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments