![]()
डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना कस्बे में मार्बल खनन क्षेत्र घाटी के चक डूंगरी रेंज के पीछे स्थित गुलाबी रेंज की आधा दर्जन मार्बल खदानें रविवार सुबह अचानक ढह गईं। घटना के समय खानों में खनन कार्य काफी समय से बंद था, जिसके कारण कोई जनहानि का नुकसान नहीं
जानकारी के अनुसार- जिले में इस बार बारिश होने के बाद खदान क्षेत्र में भी पानी भर गया था। इससे खदानों से पानी रिस रहा था। चक डूंगरी रेंज की खानों के आगे के हिस्से में स्थित एक कमरे का कोना खान में गिर गया, लेकिन इससे किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। गुलाबी रेंज की एक खान, जो सड़क किनारे स्थित थी, उसको पहले ही डंपिंग कर पाट दिया गया था।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि स्थानीय प्रशासन और खनन विभाग को घटना की जानकारी दे दी गई है। लंबे समय तक खनन कार्य बंद रहने और संभवतः बारिश समेत अन्य प्राकृतिक कारणों से खानों की संरचना कमजोर हो सकती है, जिसके कारण यह हादसा हुआ। प्रशासन ने क्षेत्र की अन्य खानों की सुरक्षा जांच के आदेश दिए हैं, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। स्थानीय लोगों ने खनन क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों को और सख्त करने की मांग की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments