राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में बुधवार को ‘बिहार की लोक कला की यात्रा’ विषय पर एक विशेष टॉक शो का आयोजन हुआ।
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में बुधवार को ‘बिहार की लोक कला की यात्रा’ विषय पर एक विशेष टॉक शो का आयोजन हुआ। मिनी ऑडिटोरियम-1 में आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार की समृद्ध लोक कलाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यक्रम में वक्ता के रूप में पद्मश्री दुलारी देवी और पद्मश्री बऊआ देवी (मधुबनी कला), पद्मश्री अशोक कुमार विश्वास (टिकुली कला), अशोक कुमार सिन्हा (अतिरिक्त निदेशक, बिहार म्यूजियम) और डॉ. मनोज टेलर (एसोसिएट प्रोफेसर एवं प्रमुख, दृश्य कला विभाग, बनस्थली विद्यापीठ) उपस्थित रहे। संचालन सुप्रसिद्ध कला समीक्षक प्रीता कुहाड़ बालिया ने किया।

मिनी ऑडिटोरियम-1 में आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार की समृद्ध लोक कलाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
इस अवसर का विशेष आकर्षण पद्मश्री बऊआ देवी और पद्मश्री दुलारी देवी द्वारा प्रस्तुत किया गया पारंपरिक बिहारी लोकगीत रहा। उनके मधुर स्वर और गीतों की सादगी ने सभागार को भाव-विभोर कर दिया। वक्ताओं ने मधुबनी और टिकुली कला की परंपरा, इतिहास और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बदलते समय में कलाकारों के सामने आने वाली चुनौतियों और अवसरों पर विचार साझा किए। टॉक शो में बड़ी संख्या में कलाकारों, विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और कला प्रेमियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने इस आयोजन को बिहार की लोक संस्कृति से गहरे जुड़ने का अविस्मरणीय अनुभव बताया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments