![]()
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
धौलपुर में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इंडसइंड बैंक की शाखा धौलपुर में कार्यरत संगम मैनेजर महेश चंद गुर्जर से 14 अगस्त को लूट की वारदात हुई थी।
सदर थाना प्रभारी शैतान सिंह ने बताया कि पीड़ित महेश चंद 14 अगस्त की सुबह 7 बजे ब्रांच ऑफिस से निकलकर लुहारी, कासिमपुर, खुर्द और बहादुरपुर में सेंटर मीटिंग कर रहे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे जब वे बहवलपुर जा रहे थे, तब रास्ते में 4 अज्ञात व्यक्तियों ने उनसे 1.90 लाख रुपए, सैमसंग का टैब, चार्जर और पावर बैंक लूट लिया।
जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर टीमें गठित की गईं। पुलिस ने पहले 22 अगस्त को बरेहमोरी निवासी सोनी उर्फ अजय को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी बहादुरपुर निवासी रामकुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपी से 5 हजार रुपए और टैबलेट बरामद किया गया था। वहीं दूसरे आरोपी से भी लूट का सामान बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments