![]()
सवाई माधोपुर के मलारना चौड़ में एक युवक पानी में डूब गया। फिलहाल युवक को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
युवक के पिता राम अवतार कीर ने बताया कि उनका बेटा दिलराज बुधवार सुबह 9:00 बजे से लापता था। जिसे गांव के आस पास खोजा गया। इसी दौरान देलडा सागर तालाब की पाल पर दिलराज की चप्पलें मिली।
ढूंढने का प्रयास किया
इसकी सूचना उन्होंने स्थानीय लोगों और परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग व परिजन मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर युवक को खोजने का प्रयास किया, लेकिन युवक का कोई पता नहीं लग सका। जिसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी।
नर्सिंग फाइनल में पढ़ता था
जानकारी मिलने के बाद नायब तहसीलदार राजेश मीणा और तहसीलदार रामजीलाल मीणा मौके पर पहुंचे। प्रशासन की ओर से घटना की जानकारी एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस को दी गई। सूचना पर एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि युवक का अभी पता नहीं लग सका है। दिलराज कीर (21) Bsc नर्सिंग फाइनल ईयर छात्र था। दिलराज की शादी नहीं हुई थी, वह अविवाहित था, जो अक्सर देलडा सागर तालाब पर जाता रहता था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments