![]()
करौली जिला अस्पताल में दोनों ऑक्सीजन प्लांट बंद होने से मरीजों को सिलेंडरों से ऑक्सीजन दी जा रही है।
करौली जिला अस्पताल में सभी ऑक्सीजन प्लांट बंद पड़े हैं। अस्पताल में 150 एलपीएम और 260 एलपीएम क्षमता के दो ऑक्सीजन प्लांट लगे हैं। इन प्लांट से वार्ड, आईसीयू और ऑपरेशन थिएटर में ऑक्सीजन सप्लाई की जाती थी।
मातृ-शिशु अस्पताल में भी 315 एलपीएम और 1000 एलपीएम क्षमता वाले प्लांट काम नहीं कर रहे हैं। पीएमओ डॉ. रामकेश मीणा के अनुसार शुक्रवार को एक प्लांट तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गया।
वर्तमान में मरीजों को नए अस्पताल में लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट और पुराने अस्पताल में बड़े सिलेंडरों से ऑक्सीजन दी जा रही है। पहले इन प्लांट का संचालन आरएमएससीएल जीएसके कंपनी करती थी। मेडिकल कॉलेज खुलने के कारण कंपनी ने टेंडर कैंसिल कर दिया है।
मेडिकल कॉलेज की संस्था राज मेस ने तकनीकी हैंडओवर न होने का हवाला देकर संचालन से मना कर दिया है। पीएमओ ने बताया कि उच्च अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। प्लांट को जल्द चालू करने का प्रयास जारी है। विभागों की अनदेखी से मरीजों को परेशानी हो रही है। साथ ही सिलेंडरों पर अतिरिक्त खर्च भी करना पड़ रहा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments