![]()
करौली में पुलिस ने 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।
करौली में पुलिस ने 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। वह अवैध बजरी परिवहन और पुलिस पर हमले के मामले में पिछले 10 महीने से फरार चल रहा था।
मासलपुर थाना अधिकारी नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी अब्दुल खान (21) जीरौता थाना सपोटरा का रहने वाला है। उसके खिलाफ थाना सपोटरा में तीन मामले दर्ज हैं। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। साथ ही अवैध बजरी से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त किए गए हैं।
मासलपुर थाना पुलिस की टीम ने आरोपी को उसके गांव जीरौता से पकड़ा। गिरफ्तारी में थानाधिकारी नीरज कुमार शर्मा के नेतृत्व में एसआई सुरेन्द्र सिंह, हेड कॉन्स्टेबल गजराज सिंह, परमजीत सिंह, राजेश और कॉन्स्टेबल प्रदीप की टीम शामिल थी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments