झालावाड़ के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल हिम्मतगढ़ में छात्र संसद चुनाव के विजेताओं को माला पहनाकर किया सम्मानित।
झालावाड़ के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल हिम्मतगढ़ में शनिवार को नो बैग डे पर छात्र संसद के चुनाव हुए। इएलसी गतिविधियों के तहत आयोजित इन चुनावों में कक्षा 3 से 12वीं तक के 317 विद्यार्थियों ने मतदान किया।
स्कूल प्रतिनिधि पद के लिए हुए चुनाव में कक्षा 11 के अंकित कुमार गुर्जर 149 मत प्राप्त कर विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुनील कुमार को 86 मतों के अंतर से पराजित किया।

चुनावों में कक्षा 3 से 12वीं तक के 317 विद्यार्थियों ने मतदान किया।
कक्षा प्रतिनिधियों के चुनाव में कक्षा 12 से रक्षा कुमारी, कक्षा 11 से राधा कुमारी और कक्षा 10 से वंदना कुमारी विजयी रहीं। कक्षा 9ए से अंकित मेघवाल और 9बी से विशाल कुमार चुने गए। कक्षा 8 में गिरिराज दांगी, कक्षा 7 में अंकुश दांगी और कक्षा 6 में दिव्या कुमारी जीते। कक्षा 5 की निशा, कक्षा 4 के रक्षित और कक्षा 3 की रितिका निर्विरोध निर्वाचित हुए।

स्कूल स्टाफ ने की मतपत्रों की गणना।
चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन विभाग की तर्ज पर आयोजित की गई। प्रिंसिपल मनोहरलाल सोनी के निर्देशन में स्टाफ सदस्यों नवल किशोर मेहर, राम सिंह, जितेंद्र सिंह, सुनील कुमार, बालचंद गुर्जर, गोवर्धन सिंह, शकील खान और कैलाश गोड़ ने विभिन्न भूमिकाओं में चुनाव संपन्न कराया। इस चुनाव का मुख्य उद्देश्य छात्रों में लोकतांत्रिक भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करना था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments