![]()
हनुमानगढ़ में एक महिला ने अपने पति और भाई समेत पांच लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है।
हनुमानगढ़ में एक महिला ने अपने पति और भाई समेत पांच लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर यह मामला पल्लू थाने में दर्ज किया गया।
शेखचुलिया की रहने वाली इंद्रा ने बताया कि उसका पति जगदीश नशे में धुत रहकर रोज उसके साथ मारपीट करता है। चार महीने पहले उसकी भाभी शारदा और जेठ के लड़के के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत का मामला सामने आया। भाभी ने इंद्रा पर बातें करवाने का झूठा आरोप लगा दिया। इसके बाद से उसका भाई दिनेश और पति उससे नाराज हो गए।
8 सितंबर की रात 9:15 बजे उसका भाई दिनेश, पति जगदीश, मुकेश, मुकेश की मां और मामा हंसराज मिलकर उसके घर आए। भाई और पति ने उस पर और उसकी 16 वर्षीय बेटी सुमन पर लाठियां बरसाईं। दोनों को थप्पड़-घूंसों से पीटा और गला दबाने का प्रयास किया। उसके मामा ने बचाव किया।
आरोपी धमकी देकर गए कि मौका मिलने पर दोनों को मारकर नहर में फेंक देंगे। अगली सुबह पति ने फिर आकर मारपीट की। पीड़िता को डर है कि आरोपी उसके और बच्चों के साथ कोई अनहोनी कर सकते हैं। पुलिस ने मामले की जांच एएसआई परमिंद्र सिंह को सौंपी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments