☜ Click Here to Star Rating

राना की झांकी प्रेम भंडारी केके मेहता रवि जारगढ़ नीलम मोदी व अन्य।

न्यूयॉर्क में फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशंस द्वारा आयोजित 79वीं स्वतंत्रता दिवस परेड में राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (राना) ने हिस्सा लिया। यह परेड भारत के बाहर सबसे बड़ी इंडिया डे परेड मानी जाती है। इस वर्ष FIA की 43वीं परेड का आयोजन किया गया।

.

फ़िल्म एक्टर व प्रोड्यूसर विजय देवरकोंडा व एक्ट्रेस रश्मिका मण्डाना दोनों परेड के ग्रैंड मार्शल थे के साथ अजय पटेल प्रेम भंडारी।

फ़िल्म एक्टर व प्रोड्यूसर विजय देवरकोंडा व एक्ट्रेस रश्मिका मण्डाना दोनों परेड के ग्रैंड मार्शल थे के साथ अजय पटेल प्रेम भंडारी।

राना की झांकी में अध्यक्ष प्रेम भंडारी के नेतृत्व में संस्था के कई प्रमुख सदस्य मौजूद थे। इनमें संस्थापक सदस्य के.के. मेहता, पूर्व अध्यक्ष हरिदास कोटेवाला, उपाध्यक्ष डॉ. शरद कोठारी और सचिव रवि जरगढ़ शामिल थे। BRUHUD for Seniors के अध्यक्ष अजय पटेल और जयपुर फुट यूएसए के कोषाध्यक्ष हरीश ठाक्कर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

रथ यात्रा मे प्रेम भंडारी एफ़आईए के ट्रस्टी आलोक कुमार केके मेहता डॉ राज मोदी व अन्य

रथ यात्रा मे प्रेम भंडारी एफ़आईए के ट्रस्टी आलोक कुमार केके मेहता डॉ राज मोदी व अन्य

झांकी को राजस्थान पर्यटन 2025 की थीम पर सजाया गया। इसमें जोधपुर के मेहरानगढ़ किले और उम्मेद भवन पैलेस के साथ जयपुर के हवा महल के पोस्टर लगाए गए। जयपुर फुट यूएसए की सेवाओं को दर्शाने वाला एक विशेष पोस्टर भी प्रदर्शित किया गया। एक अन्य पोस्टर पर न्यूयॉर्क सिटी मेयर द्वारा 6 अगस्त को ‘राना डे’ घोषित करने की जानकारी दी गई।

राना की झांकी पर कॉंसल जनरल ऑफ़ इंडिया न्यू यॉर्क एम्बेसडर बीनय प्रधान डिप्टी कॉंसल जनरल ऑफ़ इंडिया विशाल हर्ष प्रेम भंडारी अजय पटेल हरिदास कोटेवाला व अन्य

राना की झांकी पर कॉंसल जनरल ऑफ़ इंडिया न्यू यॉर्क एम्बेसडर बीनय प्रधान डिप्टी कॉंसल जनरल ऑफ़ इंडिया विशाल हर्ष प्रेम भंडारी अजय पटेल हरिदास कोटेवाला व अन्य

परेड में दो लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया। यह आयोजन भारत के बाहर सबसे बड़े भारतीय उत्सव के रूप में जाना जाता है। प्रेम भंडारी 2022 में इसी परेड के मुख्य अतिथि और संयोजक रह चुके हैं।

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading