टीम में मुस्कान इसरानी, उर्वशी धुंदारा (12वीं बी), गुंजन अधिकारी (11वीं), सिद्धि जादौन (9डी) और भूमिका सुनार (8वीं बी) शामिल थीं।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने सूरत के नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल में आयोजित सीबीएसई वेस्ट जोन योगासन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान के 150 स्कूलों के 2000 विद्यार्थियों ने ह
रावत पब्लिक स्कूल की अंडर 19 गर्ल्स टीम ने टीम इवेंट में दूसरा स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल जीता। टीम में मुस्कान इसरानी, उर्वशी धुंदारा (12वीं बी), गुंजन अधिकारी (11वीं), सिद्धि जादौन (9डी) और भूमिका सुनार (8वीं बी) शामिल थीं।

व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में भी स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में भी स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। गुंजन अधिकारी ने इंडिविजुअल कांटेस्ट में तीसरा स्थान और आर्टिस्टिक योग में चौथा स्थान प्राप्त किया। रिदमिक योग में मुस्कान इसरानी पांचवें स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण सभी प्रतिभागियों का चयन नेशनल योगासन कॉन्टेस्ट के लिए हो गया है। रावत एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक नरेंद्र सिंह रावत ने सभी विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के कुशल मार्गदर्शन के लिए योग प्रशिक्षक अनिल खोकर की भी सराहना की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments