![]()
अजमेर जिले के अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे किसानों की ओर से कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। किसानों ने अति बारिश होने के चलते खराब हुई फसलों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन देकर किसानों को जल्
भारतीय किसान महापंचायत के जिला अध्यक्ष बालूराम बिचर ने बताया कि सरवाड़, टाटोटी, बोराडा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के किसान आज एक साथ कलेक्ट्रेट पर पहुंचे थे। पिछले दिनों हुई अति बारिश के कारण किसान की फैसले खराब हो गई है। 80% तक फसल नष्ट हो चुकी है। जिसके कारण किसानों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि इसे लेकर आज जिला कलेक्टर को सरकार के नाम ज्ञापन दिया है। सरकार से मामले में खराब फसलों की रिपोर्ट तैयार करने और प्रधानमंत्री योजना से किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बीमा कंपनियों के द्वारा की जा रही धांधली के कारण किसानों का उन्हें बीमा तक नहीं मिल पाता है। इन सभी मांगों को लेकर आज विरोध किया गया है। अगर जल्द मांगे पूरी नहीं हुई तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments