उदयपुर के ऋषभदेव में शनिवार शाम को हुई तेज बारिश, सड़कों पर भरा पानी।
राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। शनिवार को भी उदयपुर, चित्तौड़गढ़, बाड़मेर, झालावाड़ समेत अन्य शहरों में हल्की बारिश हुई, जबकि पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के हिस्सों में मौसम ड्राय रहा।
उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने का असर राजस्थान पर पड़ा है। उसके प्रभाव से आज (रविवार) से प्रदेश में तेज बारिश का दौर शुरू होगा। आज और कल (सोमवार) राज्य के कई जिलों में भारी बारिश के साथ ओले गिरने और तेज आंधी चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
बीते 24 घंटे के दौरान चित्तौड़गढ़ के कपासन में 33MM, बस्सी में 5, डूंगला में 10, बाड़मेर के धोरीमन्ना में 21, गुढ़ामलानी में 4, राजसमंद के देलवाड़ा में 3, झालावाड़ के पिड़ावा में 6, उदयपुर में 4MM बरसात दर्ज हुई। इसके अलावा सिरोही, जालोर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ समेत अन्य जिलों में भी देर रात बादल छाने के बाद हल्की से मध्यम बारिश हुई।
8 अक्टूबर तक आंधी-बारिश का दौर मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुआ है। इस सिस्टम का असर प्रदेश में 5 और 6 अक्टूबर को सबसे ज्यादा रहेगा। इन दो दिनों में लगभग सभी शहरों में तेज आंधी चलने, बारिश होने के साथ कई स्थानों पर ओले गिरने की संभावना है। राजस्थान में इस सिस्टम का असर 8 अक्टूबर तक रहने की संभावना है।





Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments