☜ Click Here to Star Rating


चाैहटन अस्पताल पर परिजनाें से समझाइश करती पुलिस।

मिठड़ाऊ पीएचसी पर 4 साल की बालिका की इलाज में लापरवाही से मौत हो गई। घटना के बाद सीएमएचओ डॉ. विष्णुराम विश्नोई ने डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ को एपीओ किया है। मामला बीजराड़ थाना क्षेत्र के मिठड़ाऊ पीएचसी का है।परिजन 4 साल की जसोदा को बुखार आने पर इलाज के

.

सूचना पर डिप्टी मदनसिंह भाटी तथा बीजराड़ थाना अधिकारी मगाराम पहुंचे। परिजनों से समझाइश के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। थानाधिकारी ने बताया कि परिजनों ने डॉक्टर व नर्सिंगकर्मी पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

पिता बोले : 5 दिन से बुखार, इंजेक्शन लगाकर व दवा देकर रवाना किया

मृतका के पिता अरविंद कुमार ने बताया कि बेटी जसोदा को मंगलवार से बुखार आ रहा था। गुरुवार को इलाज के लिए पीएचसी लेकर गए। यहां दवाइयां दी गईं लेकिन 24 घंटे बाद भी आराम नहीं हुआ। इस पर शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे पत्नी रुखीदेवी बेटी को दुबारा पीएचसी लेकर गई। इलाज के दौरान इंजेक्शन व दवा देकर रवाना कर दिया गया और घर पहुंचने के बाद बच्ची की हालत गंभीर हुई तो फिर पीएचसी लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने डॉक्टर पर इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया।

मृतका मासूम यशोदा।

मृतका मासूम यशोदा।

ऑक्सीजन सुविधा नहीं, रेफर के लिए बोला था

मरीज को परिजन पीएचसी लेकर आए तब वह गंभीर हालत में थी, उसे निमोनिया हो रखा था। पीएचसी पर ऑक्सीजन की सुविधा नहीं होने से उसे हाई सेंटर रेफर के लिए कहा गया, लेकिन परिजन उसे घर ले गए। मरीज का नेबुलाइज़र करते हुए एंटीबायोटिक इंजेक्शन सहित प्रारंभिक इलाज किया गया। मरीज के साथ केवल मां ही थी। शाम करीब 6 बजे उसे दुबारा लेकर आए, तब तक मौत हो चुकी थी।

डॉ. रमेश पुंजानी, मिठड़ाऊ पीएचसी

मामले की जानकारी सामने आने के बाद पीएचसी पर कार्यरत डॉ. रमेश पुंजानी और नर्सिंग स्टाफ शांतादेवी को एपीओ किया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद सही रिपोर्ट सामने आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. विष्णुराम विश्नोई, सीएमएचओ



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading