![]()
राजस्थान राजस्व सेवा परिषद की प्रतापगढ़ उपशाखा ने राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा है। परिषद ने राज्य प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन सलाहकार समिति के प्रस्तावित विलय का विरोध किया है।
समिति ने 8 अगस्त को सभी जिला कलेक्टरों से उपखंड, तहसील, उपतहसील, गिरदावर सर्किल और पटवार मंडलों के विलय की जानकारी मांगी है। इस प्रस्ताव से प्रदेश में राजस्व इकाइयों की संख्या आधी हो जाएगी।
परिषद का कहना है कि विलय से कर्मचारियों का कार्यभार दोगुना हो जाएगा। इससे जनसुविधाएं और सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावित होगा। सरकार द्वारा पुनर्विचार न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपने के दौरान उपखंड अधिकारी अश्विन मालू, तहसीलदार रामेश्वर और नायब तहसीलदार संदीप मेघवाल मौजूद थे। राजस्थान कानूनगो संघ के जिला अध्यक्ष प्रभुलाल मीणा और पटवार संघ के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र मीणा सहित प्रतापगढ़ के सभी गिरदावर और पटवारी भी उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments