☜ Click Here to Star Rating



सिरोही जिला अंडर-17 कबड्‌डी टीम की खिलाड़ी मनीषा चौधरी की मंगलवार रात को मौत हो गई।

सिरोही जिला अंडर-17 कबड्‌डी टीम की खिलाड़ी की मंगलवार रात को मौत हो गई। उसकी हिचकी आवाज सुनकर परिजनों ने जगाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी उसकी सांस थम चुकी थी। साइलेंट अटैक से मौत होने की संभावना जताई जा रही है। वह रात को परिवार वालों के साथ खान

.

जानकारी के अनुसार गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल कृष्णगंज की 12वीं की छात्रा मनीषा चौधरी (17) इस बार स्कूल अंडर-17 टीम की कप्तान चुनी गई थी। इसके साथ ही जिला अंडर-17 टीम की खिलाड़ी रहते हुए तीन बार स्टेट लेवल पर मैच खेले हैं। खेल और पढ़ाई में हमेशा अग्रणी रहने वाली मनीषा को बचपन से ही कबड्डी का विशेष शौक था।

रात 3 बजे अचानक अचानक आने लगी हिचकी मनीषा अपने परिवार के साथ मंगलवार रात का खाना खाकर सामान्य रूप से सोई थी। रात करीब तीन बजे उसे अचानक हिचकी आने लगी। परिजनों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। परिवार ने तुरंत कृष्णगंज सीएचसी के नर्सिंग ऑफिसर राजेंद्र कुमार को बुलाया, जिन्होंने जांच के बाद मनीषा को मृत घोषित कर दिया।

नर्सिंग ऑफिसर पहुंचा तक हो चुकी थी मौत राजेंद्र कुमार ने बताया कि रात करीब 2:30 बजे मेरे पास फोन आया था लड़की की हालत खराब है आकर चेक कर लें। इस पर उन्हें लड़की को लेकर अस्पताल आने के लिए कहा। कुछ देर बाद वापस कॉल आया और कहा लड़की चलने फिरने लायक भी नहीं है। इसको हिचकी आ रही है। इस पर मैं उनके घर पहुंचा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। साइलेंट अटैक से मौत होने की संभावना है। लड़की की मौत के बाद परिजनों ने पोस्टमॉर्टम नहीं कराया।

मनीषा के पिता रूपाराम चौधरी किसान हैं, जो खेती से परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिजनों ने बताया था कि वह दिनभर कबड्डी टूर्नामेंट की तैयारी में काफी व्यस्त रही थी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading