![]()
श्रीगंगानगर के बींझबायला में किसान की 18 बीघा नहरी जमीन की नीलामी के विरोध में धरने पर बैठे ग्रामीण।
श्रीगंगानगर के पदमपुर तहसील क्षेत्र के बींझबायला में किसान की 18 बीघा नहरी जमीन की ऑनलाइन नीलामी का विरोध शुरू हो गया है। पंजाब एंड सिंध बैंक शाखा बींझबायला के सामने किसान परिवार और अन्य किसान धरने पर बैठे हैं।
यह मामला 27 एमएल के किसान परिवार का है। किसानों का कहना है कि 8 जुलाई 2024 को प्रशासन की मौजूदगी में हुए समझौते को लागू नहीं किया गया। इसलिए उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।
धरना स्थल पर प्रशासनिक अधिकारियों और किसान संगठनों के बीच बातचीत हुई। इसमें तहसीलदार जितेंद्र सिंह, उपतहसीलदार अंकित मिमाणी और पंजाब एंड सिंध बैंक के चीफ मैनेजर जी.डी. शर्मा शामिल थे। किसान नेताओं में कॉमरेड रविंद्र तरखान, सुखबीर फौजी, पवन नोखवाल और कैलाश पुनिया मौजूद रहे।
बातचीत में कोई समाधान नहीं निकला। इसके बाद धरने पर बैठे किसान परिवार ने आमरण अनशन की चेतावनी दी है। किसान संगठनों ने कहा है कि अगर मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो 29 अगस्त को बैंक का कामकाज पूरी तरह रोक दिया जाएगा। तब तक धरना जारी रहेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments