☜ Click Here to Star Rating



पुलिस गिरफ्त में फरार वांछित आरोपी।

सवाई माधोपुर की मानटाउन थाना पुलिस ने बजरी खनन के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी मुकेश मीणा (28) पुत्र बाबूलाल मीणा निवासी डेकवा, थाना कोतवाली सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है।

.

15 दिन से चल रहा था फरार

मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि 26 जुलाई को थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर ट्रॉली अवैध बजरी परिवहन कर रही थी। इस दौरान आरोपी मुकेश मीणा पुलिस को देखकर ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया था। जिस पर ट्रैक्टर ट्रॉली को थाने लाकर जब्त किया गया। जिसके बाद MMDR एक्ट में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस को सोमवार शाम को मुखबिर से आरोपी के खेरदा में होने की सूचना मिली। जिसपर टीम को मौके लिए रवाना किया गया। सूचना पर पुलिस ने आरोपी मुकेश को महिंद्रा शोरूम, खेरदा से गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी को पूर्व में भी बजरी खनन के एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में आगे की जांच जारी है। थानाधिकारी गुप्ता ने बताया कि आगामी समय में भी अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए अभियान के तहत गिरफ्तारी जारी रहेगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading