![]()
चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षार्थियों के लिए रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा 10 जोडी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इनमें से दो ट्रेनों का दौसा व बांदीकुई स्टेशनों पर स्टॉपेज़ होगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार गाडी संख्या 09701/09702 बांदीकुई-जयपुर-बांदीकुई परीक्षा स्पेशल ट्रेन 18 से 20 सितंबर तक 3 ट्रिप में बांदीकुई से 21.35 बजे रवाना होकर 01.20 बजे जयपुर पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 09702, जयपुर-बांदीकुई परीक्षा स्पेशल ट्रेन 19 से 21 सितम्बर तक 3 ट्रिप में जयपुर से 02.55 बजे रवाना होकर 05:15 बजे बांदीकुई पहुंचेगी। यह ट्रेन दौसा, खातीपुरा, गैटोर जगतपुरा व गांधीनगर जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
हिसार-खातीपुरा-हिसार परीक्षा स्पेशल ट्रेन
वहीं गाडी संख्या 04707, हिसार-खातीपुरा (जयपुर) परीक्षा स्पेशल ट्रेन 18 से 20 सितम्बर तक 3 ट्रिप में हिसार से 22.55 बजे रवाना होकर अगले दिन 06.30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 04708, खातीपुरा-हिसार परीक्षा स्पेशल ट्रेन 19 से 21 सितम्बर तक 3 ट्रिप में खातीपुरा से 07.30 बजे रवाना होकर 17.50 बजे हिसार पहुंचेगी।
यह ट्रेन हांसी, भिवानी, चरखी, दादरी, रेवाडी, खैरथल, अलवर, राजगढ, बांदीकुई व दौसा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 13 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बो सहित 15 डिब्बे होंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments