![]()
गुरुवार सुबह सुभाषचौक स्थित झिलाई हाउस का एक मंजिला जर्जर मकान ढह गया। इस हादसे में दो महिलाएं मलबे में दब गईं, जिन्हें इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना सुबह करीब 7 बजे हुई।घायलों की पहचान 60 वर्षीय धन्नीबाई और 35 वर्षीय सुन
धन्नीबाई को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि सुनीता के पांव में फ्रैक्चर हुआ है। घायल महिलाओं के रिश्तेदार तरुण महावर ने बताया कि उन्हें स्थानीय लोगों से फोन पर मकान गिरने और परिवार के सदस्यों के दबने की सूचना मिली थी।गनीमत रही कि हादसे के वक्त बच्चे मकान के बाहर खेल रहे थे।
परिवार की 11 वर्षीय रीना और 7 वर्षीय प्रिंस मकान के बाहर चौक में खेल रहे थे, जिससे वे सुरक्षित रहे।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि सुनीता और धन्नीबाई इस मकान की रखवाली के लिए यहां रहती थीं। मकान मालिक प्रवीण शाह हैं, जो चौड़ा रास्ता में रहते हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments