![]()
रेलवे ने यात्री सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन का विस्तार किया है।
रेलवे द्वारा रक्षाबन्धन पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा स्पेशल रेलसेवा का संचालन अवधि में एक ट्रिप का विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 09701, जयपुर-रेवाडी रक्षाबंधन स्पेशल रेलसेवा 11 अगस्त को जयपुर से 12.15 बजे रवाना होकर 15.55 बजे रेवाडी पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 09702, रेवाडी- जयपुर रक्षाबंधन स्पेशल रेलसेवा 11 अगस्त को रेवाडी से 16.30 बजे रवाना होकर 19.30 बजे जयपुर पहुंचेगी।
यह ट्रेन गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, दौसा, बांदीकुई, राजगढ, अलवर एवं खैरथल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 9 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 11 डिब्बे होंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments