![]()
टोंक में रविवार शाम भैंसों को तालाब पर पानी पिलाने गए 14 से 15 साल के तीन चचेरे भाइयों की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना जिले के झिराना थाना इलाके के सौंधीफल गांव (बैरवा की ढाणी) में शाम 6 बजे के करीब हुई। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। तीन परि
झिराना थानाधिकारी हरिमन मीणा ने बताया- चौगाई ग्राम पंचायत के गांव सौंधीफल निवासी धर्मचंद और शंकरलाल बैरवा ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया है कि शंकरलाल का बेटा अंकेश (15), धर्मचंद का बेटा विकास (14) और राजेश बैरवा का बेटा सुनील (15) रविवार शाम 6-7 भैंसों को पानी पिलाने के लिए घर से 500 मीटर दूर तालाब पर गए थे।
भैंसे तालाब से नहीं निकली तो अंकेश पानी में उतरा
इस दौरान भैंसे तालाब में चली गई। वह काफी देर तक जब भैंसें बाहर नहीं निकलीं तो अंकेश पानी में उतर गया। इस दौरान वह डूबने लगा। अंकेश को डूबता देख सुनील और विकास भी पानी में कूद गए। तैरना नहीं आने के कारण तीनों बच्चे पानी में गहरे चले गए।
इस दौरान उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर पास में मौजूद सुनील के पिता राजेश बैरवा तालाब की तरफ दौड़े और तीनों बच्चों को बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। लेकिन राजेश बच्चों को बचा नहीं पाए और खुद भी डूबने लगे। इसके बाद मशक्कत कर वे किनारे पर आए।
गांव में मातम, किसी घर में चूल्हे नहीं जले
राजेश ने गांव में जाकर बच्चों के डूबने की सूचना दी। इसके बाद परिजन दौड़े और बच्चों को तलाशने लगे। लोगों ने मिलकर तीनों को निकाला और पीपलू हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बच्चों की मौत से पूरे गांव में मातम है। रविवार को किसी भी घर में चूल्हे नहीं जले। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। तीनों बच्चे 10वीं क्लास में पढ़ रहे थे। शवों को पीपलू हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। सोमवार को पोस्टमॉर्टम होगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments