☜ Click Here to Star Rating


मथुरादास माथुर अस्पताल में मरीजों की भीड़ दिनों दिन बढ़ने लगी है।

जोधपुर का मथुरादास माथुर हॉस्पिटल संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में शामिल है। यहां दिनों दिन चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है इसी का नतीजा है कि अस्पताल में अब ओपीडी 6000 से भी पार हो चली है।

.

अस्पताल के अधीक्षक डॉ विकास राजपुरोहित ने बताया कि वर्तमान में यहां पर 35 से अधिक विभाग संचालित किए जा रहे हैं। राज्य सरकार की ओर से कई नए विभाग भी शुरू किए गए हैं। जिनमें हार्ट से लेकर किडनी के पेशेंट, डायबिटीज सहित अलग-अलग बीमारियों के मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया करवाया जा रहा है। अस्पताल में अब ओपीडी संख्या 6 हजार के पार पहुंच गई है।

MDM हॉस्पिटल के वर्तमान अधीक्षक डॉक्टर विकास राजपुरोहित।

MDM हॉस्पिटल के वर्तमान अधीक्षक डॉक्टर विकास राजपुरोहित।

इसके अलावा हॉस्पिटल में सारे के सारे ओपीडी एक छत के नीचे आ रहे हैं। जिससे आमजन को एक ही जगह पर सभी विभाग के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सेवाएं मिल रही है। इसके लिए सरकार की ओर से अलग अलग ओपीडी काउंटर, केश काउंटर भी खोल दिए हैं। जिससे मरीजों को कम से कम इंतजार करना पड़े और डॉक्टर के पास जाकर जांच करवा सकें। यानी अब जिस फ्लोर पर ओपीडी है वहीं पर पर्ची से लेकर केश काउंटर भी खोले गए हैं।

अस्पताल में जनवरी में 114606, फरवरी में 108839, मार्च में 111771, अप्रैल में 112768, मई में 120889 व जून माह में 126420 मरीज ओपीडी में विजिट कर चुके हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading