![]()
अजमेर के मांगलियावास थाना क्षेत्र में चाकू दिखाकर बुजुर्ग महिला से लूट की वारदात सामने आई है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम देते वक्त चाकू से महिला पर हमला कर दिया। जिससे महिला घायल हो गई। बाद में तीनों बदमाश मादलिया तोड़कर वहां से भाग गए।
मांगलियावास थाना पुलिस के अनुसार गांव पाबूथान निवासी सुखपाल की ओर से थाने पर शिकायत दी गई है। पीड़ित ने बताया की उसकी मां भंवरी देवी(80) खेत से घर की तरफ जा रही थी। इस समय पीछे से तीन बाइक सवार बदमाश आए और उन्हें रोक लिया।
पीड़ित बेटे ने बताया कि बदमाशों ने जेब से चाकू निकाला और मां के गले पर चाकू रखकर मादलिया को तोड़ लिया। बीच बचाव करते वक्त गले पर चाकू मार दिया। जिससे मां गंभीर रूप से घायल हो गई।
मां को तुरंत जेएलएन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार करवाया गया। इस दौरान डॉक्टर के द्वारा चार टांके भी लगाए गए। मांगलियावास थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments