☜ Click Here to Star Rating


जैसलमेर। अवैध मादक पदार्थों को लेकर कार्रवाई करती शहर कोतवाली पुलिस।

जैसलमेर की कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को डोडा पोस्त के साथ पकड़ा। पकड़ा गया प्रेमाराम विश्नोई (33) लोहावट, फलोदी का निवासी है। शहर कोतवाल प्रेमदान रतनू ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शहर की जयनारायण व्या

.

कोतवाली थाना पुलिस ने प्रेमाराम के खिलाफ NDPS एक्ट (स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रेमाराम डोडा कहां से लाया और इसको बेचने जा रहा था इसको लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

शहर की पॉश कॉलोनी जय नारायण व्यास में पकड़ा गया प्रेमाराम विश्नोई।

शहर की पॉश कॉलोनी जय नारायण व्यास में पकड़ा गया प्रेमाराम विश्नोई।

नशे की खेप ले जाते पकड़ा गया प्रेमाराम

शहर कोतवाल प्रेमदान रतनू ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि शहर की पॉश कॉलोनी जय नारायण व्यास कॉलोनी में एक लोहावट, फलोदी निवासी युवक डोडा पोस्त लेकर जा रहा है। पुलिस ने टीम बनाकर युवक प्रेमाराम विश्नोई को दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास थैले में 2 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। पुलिस प्रेमाराम को थाने लेकर आई और उसके खिलाफ NDPS एक्ट में मामला दर्ज किया। पुलिस अब युवक से डोडा पोस्त को लेकर पूछताछ कर रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading