बाड़मेर जिला कारागृह में एक कैदी डेंगू पॉजिटिव होने पर हेल्थ व जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। विभाग ने तत्काल एक्शन लेते हुए स्वास्थ्य विभाग एवं नगर परिषद की टीमें जेल पहुंची। वहां पर फॉगिंग अभियान चला रही है। ताकि संक्रमण के खतरे को टाला जा सकें। वही
दरअसल, बाड़मेर जिले में मौसम बीमारियों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। डेंगू और मलेरिया के बढ़ते केश भी सामने आ रहे है। जिला कारागृह भी डेंगू के चपेट में आ गया है। शनिवार को जेल परिसर में बड़े स्तर पर फॉगिंग और एंट्री लार्वा एक्टिविटी शुरू की गई। जिले भर में संवेदनशील जगहों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

जेल समेत संवेदनशील पर हेल्थ विभाग है ज्यादा एक्टिव।
डॉ. महिपालसिंह ने बताया- राज्य सरकार के निर्देशानुसार और मौसम बीमारियों को देखते हुए विभाग की ओर से जहां भी मच्छर या डेंगू और मलेरिया के पॉजिटिव केस सामने आ रहे है। वहां पर फॉगिंग छिड़काव किया जा रहा है। हॉस्पिटल में डेंगू के तीन केस सामने आए। वहीं पूरे जिले में 67 केस डेंगू के है। जेल डिस्पेंसरी में हमारे डॉक्टर व स्टॉफ है उनके साथ छिड़काव किया गया है। जेल में एक डेंगू का पॉजिटिव केस आया था। बाकी कैदियों को बुखार या अन्य कोई समस्या नहीं है।

हेल्थ व नगर परिषद की टीमों ने जेल परिसर में किया छिड़काव।
लोगों से अपील
लोगों से अपील है कि अपने आसपास गमला, कूलर में पानी का जमाव नहीं होने दें। वीक में एक बार साफ-सफाई करें। घर के आसपास नाली है वहां पर ऑयल या केरोसिन का छिड़काव करें। या विभाग को सूचित करें। इस दौरान डॉ. महिपाल सिंह के साथ जेल डिस्पेंसरी चिकित्सक डॉ. महेंद्र चौधरी, स्वास्थ्य विभाग व नगर परिषद की पूरी टीम मौजूद रही।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments