☜ Click Here to Star Rating


गोगुंदा कस्बे के शिवम हॉस्पिटल के पास टोल की ओर से आ रही विदेशी पर्यटकों की एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 3 विदेशी पर्यटकों समेत कुल 6 लोग घायल हो गए।

उदयपुर जिले के गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर शनिवार को लगातार दूसरे दिन फिर सड़क हादसा हो गया। गोगुंदा कस्बे के शिवम हॉस्पिटल के पास टोल की ओर से आ रही विदेशी पर्यटकों की एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 3 विदेशी पर्यटको

.

हादसे में इनोवा कार में सवार तीनों विदेशी नागरिकों और ड्राइवर को भी चोटें आईं। निजी हॉस्पिटल की एंबुलेंस से घायल युवक और युवती को गोगुंदा अस्पताल लाया गया, जहां से हालत नाजुक होने के चलते एमबी अस्पताल रेफर कर दिया। वही तीनों विदेशी पर्यटकों को भी निजी वाहन द्वारा हॉस्पिटल भेजा गया।

हादसे के बाद कार का आगे वाला क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद कार का आगे वाला क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ये हादसा यू-टर्न पर राँग साइड से आई एक कार को बचाने के प्रयास में हुआ। इसी दौरान इनोवा अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई और चाय की थड़ी में घुस गई। गनीमत रही कि कार ढाबे के एक कोने में जा घुसी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुए विदेशी पर्यटक माउंट आबू घूमने के बाद उदयपुर की ओर जा रहे थे और बाइक सवार युवक-युवती पास के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए सर्विस रोड की ओर मुड़ रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।

हादसे की सूचना पर गोगुंदा पुलिस मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर जांच शुरू की। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर तक अफरा-तफरी की स्थिति रही। गोगुंदा अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि युवक और युवती की हालत नाजुक बनी हुई है।

इनपुट : गोपाल लोढ़ा, गोगुंदा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading