![]()
करौली के कुड़गांव थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा-साले की मौत।
करौली जिले के कुड़गांव थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। खूबपूरा गांव के पास एक बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे जीजा-साले की जान चली गई और एक महिला घायल हो गई।
पुलिस के अनुसार, कानापुरा निवासी विक्रम मीणा अपनी पत्नी और साले लालजी मीणा (निवासी बड़की कैलादेवी) के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत कुड़गांव अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद विक्रम मीणा और लालजी मीणा की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें गंगापुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।
कुड़गांव अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments