![]()
सीसीटीवी कैमरे में नकदी चुराते हुए नजर आया चोर
नागौर जिले में बड़ी खाटू में छोटी खाटू रोड पर मोटर पार्ट्स की दुकान में अज्ञात चोर दिनदहाड़े काउंटर के गल्ले से 90 हजार रूपए लेकर फरार हो गया। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। दुकान मालिक ने घटना की सूचना बड़ी खाटू पुलिस को दी
आपको बता दें कि दुकान मालिक शनिवार को ही बैंक से कैश लेकर आया था। असलम ने दुकान के गल्ले में कैश रुपए रखे थे। पीछे से एक युवक दुकान पर आया पहले काफ़ी देर तक वह दुकान के बाहर घूमता रहा और मौका देखकर जल्दी से दुकान में घुसकर गल्ले में रखे 90 हजार रूपए निकाल कर फरार हो गया। असलम ज़ब वापस दुकान में आया और ग़ल्ला खुला देखा तो पाया कि गल्ले में रखी नकदी गायब हैं।
गल्ला खुलने पर दुकानदार ने CCTV फुटेज चैक की। चोरी की घटना का पता चलने पर पीड़ित ने बड़ी खाटू पुलिस को सूचना दी है। बड़ी खाटू पुलिस ने सीसीटीवी में दिखे हुलिए के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है। वहीं दिनदहाड़े चोरी के बाद बड़ी खाटू के दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। दुकानदारों ने चोर को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने, बाजार में मोबाइल पुलिस की गश्त करवाने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी रखने की मांग की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments