श्री श्रीमाली समाज संस्था मेवाड़ ने समाज को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से रविवार को डिजिटल डायरेक्टरी की औपचारिक शुरुआत की। संस्कार भवन में हुए कार्यक्रम में समाजजनों ने सामूहिक रूप से अपने मोबाइल में डायरेक्टरी ऐप डाउनलोड कर डेटा एंट्री क
पहले ही दिन करीब 1000 समाजजनों का डेटा एंट्री पूरा हो गया। डिजिटल डायरेक्टरी में उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा जिलों के 25,000 से अधिक श्रीमाली समाजजनों की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। इसमें सदस्यों की शिक्षा, परिवार, गौत्र, परिवार के सदस्य और व्यवसाय संबंधी विवरण एक क्लिक पर दुनिया के किसी भी कोने से प्राप्त किए जा सकेंगे।

श्री श्रीमाली समाज संस्था मेवाड़ ने समाज को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से रविवार को डिजिटल डायरेक्टरी की औपचारिक शुरुआत की।
वैवाहिक संबंधों में आने वाली कठिनाई दूरी होगी: अध्यक्ष समाज के अध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली ने बताया कि इस पहल से समाज में आपसी संवाद और सामंजस्य को मजबूती मिलेगी। साथ ही वैवाहिक संबंधों में आने वाली कठिनाइयों का भी समाधान संभव होगा। अध्यक्ष ने इसे समाज में “एक डिजिटल क्रांति” की संज्ञा दी। समारोह में अतिथि श्यामलाल दुर्गावत, चंद्र प्रकाश श्रीमाली, पुरुषोत्तम कड़िया, गोपालकृष्ण त्रिवेदी और रोशनलाल जोशी मौजूद थे। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम शंकर श्रीमाली, संयुक्त महामंत्री भाव प्रकाश दशोत्तर, उपाध्यक्ष सत्यनारायण श्रीमाली कुंवारिया, अरविंद श्रीमाली चर्लिया आदि मौजूद थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments