![]()
जोधपुर से रामदेवरा के बीच एक और स्पेशल ट्रेन 10 अगस्त से शुरू हो रही है, जो 31 अगस्त तक रोजाना चलेगी।
जोधपुर से बाबा रामदेव के दर्शन करने के लिए रुणेचा मेले में जाने वाले जातरुओं की आवागमन सुविधा में बढ़ोतरी करते हुए रेलवे ने 10 अगस्त से एक और रामदेवरा मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। बिना रिजर्वेशन वाली यह ट्रेन 31 अगस्त तक कुल 22 फेरे करेग
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे द्वारा रामदेवरा मेले के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए जातरुओं की सुविधा हेतु एक और जोधपुर-रामदेवरा-जोधपुर मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। जबकि एक मेला स्पेशल ट्रेन पहले से चल रही है। चलाई जाने वाली दोनों ट्रेनें अनारक्षित हैं।
त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन नंबर 04833, जोधपुर-रामदेवरा स्पेशल 10 से 31 अगस्त तक (22 ट्रिप) जोधपुर से सुबह 10:50 बजे रवाना होकर दोपहर 2:30 बजे रामदेवरा पहुंच जाएगी। इसी तरह, वापसी में ट्रेन नंबर 04834, रामदेवरा-जोधपुर स्पेशल उसी दिन रामदेवरा से दोपहर 3:20 बजे रवाना होकर सायं 7:15 बजे जोधपुर पहुंच जाएगी।
ट्रेन आवागमन के दौरान राइका बाग, मंडोर, मारवाड़ मथानियां, ओसियां, मारवाड़ लोहावट व फलोदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 8 जनरल व 2 गार्ड एसएलआर सहित कुल 10 डिब्बे होंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments