![]()
राजस्थान के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली लड़कियों को आठवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा में जिला स्तर पर टॉप करने पर नगद पुरस्कार के साथ “पद्माक्षी अवार्ड” दिया जाएगा। बालिका शिक्षा फाउंडेशन की ओर से दिए जाने वाले इस पुरस्कार के लिए हर साल बस
शिक्षा (ग्रुप-1) विभ्माग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत अध्यनरत सामान्य, अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग,अल्पसंख्यक वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, बीपीएल एवं निशक्त वर्ग (दिव्यांग) लड़कियों को ये अवार्ड दिया जाएगा। राजस्थान की मूल निवासी ही पुरस्कार के लिए पात्र होगी। बोर्ड की 8, 10,12 की परीक्षाओं में प्रत्येक जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली लड़कियों को अवार्ड दिया जाएगा। राज्य में संस्कृत शिक्षा विभाग के तहत संचालित स्कूल और विवेकानन्द स्कूल की छात्राओं को अलग से अवार्ड दिया जाएगा। व्यावसायिक शिक्षा में दसवीं और बारहवीं में जिले की टॉपर लड़की को अवार्ड मिलेगा। लड़कियों को टॉपर होने के साथ न्यूनतम साठ फीसदी अंक भी लाने होंगे। स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय की कक्षा 12 (विज्ञान वर्ग) में 9 सीजीपीए से अधिक अंक होने अनिवार्य है।
किसको कितना नगद मिलेगा
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कक्षा 8 की बालिकाओं को पच्चस हजार रुपए, कक्षा 10 की बालिकाओं को पचास हजार रुपए एवं कक्षा 12 की सभी वर्गों (संकायों ) की बालिकाओं को 75 हजा रुपए और पद्माक्षी अवार्ड दिया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत पुरस्कार राशि का संपूर्ण व्यय बालिका शिक्षा फाउंडेशन से किया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments